अगर आप Swiggy और Zomato जैसे एप से ऑनलाइन खाना मंगाना हैं तो आपको झटका लग सकता है. ऑनलाइन फूड डिलिवरी आने वाले दिनों में महंगी हो सकती है. जीएसटी काउंसिल कमेटी ऑनलाइन फूड डिलीवरी पर जीएसटी लगाने पर विचार कर रही है. जानकारी के मुताबिक इस पर कम से कम 5 फीसद टैक्स लगाया जा सकता है. शुक्रवार को जीएसटी काउंसिल कमिटी की बैठक में इस पर बात की जा सकती है. यह भी कहा जा रहा है कि बैठक में पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के तहत लाने पर विचार हो सकता है.
दरअसल फूड डिलिवरी ऐप को रेस्टोरेंट सर्विस में शामिल किए जाने पर चर्चा चल रही है. फूड डिलिवरी ऐप जोमैटो और स्वीगी जैसे मोबाइल ऐप से है जो ग्राहकों को खाना डिलिवरी करते हैं. चूंकि ये मोबाइल ऐप पूरी तरह से रेस्टोरेंट की सेवाएं देते हैं, इसलिए इन्हें उसी तरह की सर्विस में शामिल किया जा सकता है. जीएसटी की फिटमेंट कमेटी ने एक प्रस्ताव रखा है कि ऐप के जरिये रेस्टोरेंट सेवाएं दी जाती हैं तो उसी हिसाब से जीएसटी भी लगाई जानी चाहिए. अभी इस पर विचार चल रहा है.
Post Views: 2









