भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी पार्टी निषाद पार्टी के नेता पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि 15 अक्टूबर को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में एक विशाल ‘सरकार बनाओ, अधिकार पाओ’ रैली की जाएगी जिसमें हम सभी मुद्दों को निषाद समुदाय के सामने रखेंगे। समुदाय जो भी निर्णय लेगा वह हमें स्वीकार्य होगा। संजय निषाद ने पहले ही यह ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में किंगमेकर की भूमिका निभाएगी।
लखनऊ से एक महीने की 20,000 किलोमीटर लंबी संकल्प समाज उत्थान आरक्षण यात्रा की शुरुआत पार्टी की ओर से कर दी गई है। यात्रा संजय निषाद ने कहा कि उनके विरोधियों की ओर से काफी और कइ तरह के भ्रम फैलाए जा रहे हैं जिससे इस संकल्प को लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है। यह यात्रा समाज के सबसे निचले वर्ग के उत्थान के लिए ही है और आगे भी जारी रहेगी। यह सहयोगी पार्टी को उसके वादे की याद भी दिलाएगी।









