रोजा पार्टी कराने वाले लगा रहे गंगा में डुबकी, ड‍ि‍प्‍टी सीएम केशव प्रसाद ने हरदोई में सपा पर साधा न‍िशाना

Facebook
X
WhatsApp

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निशाने पर सपा, बसपा और कांग्रेस रही। कहा जब प्रदेश में अखिलेश की सरकार थी तब वह प्रयागराज टहलने जाते थे। वर्ष 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद से गंगा में नहा रहे हैं। राहुल गांधी भी अब जनेऊ दिखा रहे हैं। बसपा ब्राह्मणों की हितैशी बनने का दिखावा कर रही है। भाजपा न तो जातिवाद की और न ही क्षेत्रवाद की राजनीति करती है। पार्टी का ध्येय सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास और देश के विकास में सबका प्रयास के साथ कार्य कर रही है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को यहां रखसान प्रेक्षागृह में लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों की 1372 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कहा कि 2014 में सूबे में अखिलेश यादव की सरकार थी, लेकिन तब वह प्रयागराज जाते तो थे पर नहाते नहीं थे। 2014 में ही केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद से प्रयागराज में डुबकी लगा रहे हैं। कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि अब राहुल गांधी मंदिरों में जाने लगे हैं और बाेलते ऐसे हैं कि जैसे प्रवचन दे रहे हों। सपा-बसपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनकी सरकारों जनता का पैसा दलाल खाते थे। अधिकारी और ठेकेदार विकास-निर्माण की राशि का बंदरबांट कर लेते थे। अब सरकार से जारी होने वाला एक रुपया संबंधित तक सीधे पहुंच रहा है।

उन्होंने कार्यक्रम में भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। सूबे की सरकार को दो इंजन वाली सरकार बताते हुए कहा कि हरदोई ही नहीं सभी जिलों में बराबर विकास हो रहें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे ताकतवर व्यक्ति बताया और कहा कि दुनिया में उनसे कोई टक्कर नहीं ले पा रहा है। कहा कि 17 सितंबर को उनका जन्मदिन है और 2022 में फिर से सरकार बनाने का जनता को आशीर्वाद देना है

उपमुख्यमंत्री केवश प्रसाद मौर्य ने मिशन 2022 के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा। कहा कि 2022 में विधानसभा की 300 से अधिक सीट पर भाजपा जीत कर आएगी। जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है और वोट फीसद के संबंध विपक्षियों को समझाने की मुद्रा में कहा कि 100 में से 60 फीसद वोट हमारा है। 40 फीसद में बंटवारा है और बंटवारे में भी वोट हमारा है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें