अखिलेश यादव बोले- उत्तर प्रदेश में चुनाव आ रहा है, रहना होगा EVM और DM से सावधान

Facebook
X
WhatsApp

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर ‘ईवीएम और डीएम’ के मुद्दे पर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव देश का सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार के चुनाव में बेईमानी ईवीएम और डीएम ने की, लेकिन पश्चिम बंगाल की जनता ने जवाब दिया। अखिलेश ने कहा, हमें इस बार ईवीएम और डीएम से सावधान रहना होगा।

लखनऊ में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। अखिलेश यादव ने भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्वकर्मा समाज का अपमान करने का आरोप लगाया। अखिलेश ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि यूपी में सत्ता में आने पर सपा विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी बहाल करेगी। इसके साथ ही लखनऊ में गोमती नदी के किनारे भगवान विश्वकर्मा के भव्य मंदिर का निर्माण होगा।

अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर हर वर्ग के लोगों को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार ने झूठ का रिकॉर्ड बना दिया। कहीं बीजेपी वालों का ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट भी है, जहां से झूठ बोलना सिखाया जाता है। अखिलेश ने कहा कि समाज में हर तरफ झूठ फैलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी ने विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी खत्म कर दी। विश्वकर्मा समाज का मुख्यमंत्री जी ने अपमान किया है। हमने विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी की थी। भगवान हनुमान का गदा, भगवान कृष्ण का चक्र विश्वकर्मा समाज ने ही बनाया था और उनकी ही छुट्टी खत्म कर दी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार सिर्फ नाम बदलने का काम कर रही है। इस दौरान अखिलेश ने पूछा 5 ट्रिलियन इकोनॉमी का सपना कहां गया। मुख्यमंत्री ने 1 ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य की बात कही थी, कहां है। लखनऊ में बड़े-बड़े कागजों पर दस्तखत हुआ था। बड़े-बड़े एमओयू साइन हुए थे, उनका क्या हुआ।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें