बाराबंकी: लूट की साजिश रचने वाला पेट्रोल पंप मैनेजर गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

बाराबंकी : टिकैतनगर पुलिस द्वारा फर्जी लूट का खुलासा करते हुए लूट की साजिश रचने वाले पेट्रोल पंप मैनेजर को गिरफ्तार कर उसके पास से लगभग एक लाख 23 हजार रुपये बरामद करने का दावा किया है।

एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि चौधरी फिलिंग स्टेशन के मालिक अमर सिंह द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि पंप मैनेजर मनमीत कुमार अवस्थी निवासी पूरे मिश्र अपनी बाइक से डीजल-पेट्रोल की बिक्री का पांच लाख 73 हजार पांच सौ रुपये बैंक ऑफ इण्डिया हसौर में जमा करने जा रहे थे।

रास्ते में ग्राम खटौली के पास दो बाइक सवारों ने असलहा दिखाकर डिक्की में रखे हुए पैसे लूटकर भाग गए। मामले में टिकैतनगर पुलिस ने केस दर्ज किया गया। एसपी ने बताया कि शातिर अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी करने के लिए एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सीओ रामसनेहीघाट रघुवीर सिंह की देखरेख में पुलिस टीमों का गठन किया गया। लूट की घटना दिखाकर रुपये हड़पने वाले पेट्रोल पंप मैनेजर मनमीत की संलिप्तता पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर उसके पास से उक्त रकम बरामद की गई।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें