सोने की चेन व पैसों से भरा पर्स लौटाकर सब्जी विक्रेता ने दिया ईमानदारी का परिचय, मालिक ने आभार व्यक्त किया

Facebook
X
WhatsApp

जालोर- बडगांव चार तोला सोने की चेन व पैसों से भरा पर्स लौटाकर सब्जी विक्रेता ने दिया ईमानदारी का परिचय। सब्जी विक्रेता नारणाराम मेघवाल ने बताया कि वे एक सब्जी बेचने का कार्य करते है और जब पर्स मिला तब उनकी बेटी सब्जियां बेच रही थी कि अचानक वहां पर पड़े पर्स पर नजर पड़ी तब उस पर्स को खोलकर देखा तो उस पर्स में दो लाख कीमत की सोने की चेन व पैसा मिल जिसकी जानकारी उनके पापा नारणाराम मेघवाल को दी इस दरम्यान उनके पापा नारणाराम ने इसकी जानकारी जुटाने के प्रयास किए और कुछ देर तक उनके मालिक की खोजबीन शुरू की लेकिन मालिक नही मीले। वही लोगों को पता चला कि चेन करीब दो लाख रुपये कीमत की है। नारणाराम ने इस बारे अपने परिवार और मित्रों को बताया। सभी की सुनने के बाद निर्णय लिया गया कि वे इस चैन को मालिक के पास किसी भी तरह पहुंचाएंगे। उन्होंने यह सूचना सोशल मीडिया पर डाल दी। जब यह सूचना फैली तो चेन के असली मालिक के और रिश्तेदारों ने उनसे संपर्क कर बताया कि यह चैन जुवारसिंह आजोदर की है। जुवारसिंह राजपूत निवासी आजोदर को उनकी चेन लौटा दी। जुवारसिंह ने सब्जी विक्रेता ओर उनकी बेटी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर वगताराम चौधरी, प्रतापाराम मेघवाल, जयंतीलाल सहित कई व्यपारिगण मौजूद थे।

रिपोर्ट: विक्रम लखारा

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें