कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। कैप्टन ने राजभवन पहुंच कर राज्यपाल को इस्तीफा दे दिया। राजभवन के बाहर उन्होंने कहा कि उन्होंने सुबह ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी काे अपने इस्तीफे की जानकारी दे दी थी। मेरा अपमान किया गया। सरकार चलाने को लेेकर लेकर संदेह किया गया। मैंं अपने समर्थकों के साथ बैठक कर भविष्य की रणनीति तय करुंगा। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को अपना इस्तीफा सौंपा। उनके साथ उनके चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी सुरेश कुमार, सांसद पत्नी परनीत कौर व अन्य वरिष्ठ सहयोगी भी थे। कैप्टन ने अपने सरकारी आवास पर अपने समर्थक मंत्रियों व विधायकों के साथ बैठक की।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सिसवां फार्म हाउस से निकलकर अपनी सेक्टर दो स्थित अपनी सरकारी रिहायश पर पहुंचे थे। वहां उन्होेंने अपने समर्थक मंत्रियों ,विधायकों व सांसदों से मीटिंग की। इस मीटिंग में सांसद मोहम्मद सद्दीक, जसबीर सिंह डिंपा, मनीष तिवारी, रवनीत बिट्टू, गुरजीत औजला भी माैजूद थे। इसके अलावा मंत्री विजय इंद्र सिंगला ,साधू सिंह धर्मसोत, डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी, राकेश पांडे, रमनजीत सिंह सिक्की, राजकुमार चब्बेवाल, राणा गुरमीत सिंह सोढी, ब्रह्म मोहिंदरा, नवतेज सिंह चीमा, तरसेम सिंह डीसी, रजिंदर सिंह, हरप्रताप सिंह अजनाला और केवल ढिल्लों भी बैठक में शामिल हुए।
कुछ देर मीटिंग के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह को छोड़कर सभी कांग्रेस भवन में सीएलपी की मीटिंग मेंशामिल होने के लिए चले गए। कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने बताया कि कैप्टन साढ़े चार बजे प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे। वह राजभवन के बाहर प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे।
कांग्रेस की कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनसे सुबह इस्तीफा मांग लिया था। कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह व उनकी कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा सहित कई नेता पहुंचे। कैप्टन के विधायक दल की बैठक में आने पर संशय है।
पंजाब कांग्रेस भवन में राज्य मंत्रियों और विधायकों का पहुंचना शुरू हो गया है। कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत, ब्रह्म मोहिंद्रा, रजिया सुल्तान और साधू सिंह धर्मसोत पंजाब भवन पहुंच गए हैं। धर्मसाेत और ब्रह्म मोहिंद्रा ने इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह से कांग्रेस भवन पहुंचे। कांग्रेस विधायक कुलजीत नागर पहुंचे। मुख्यमंत्री के करीबी मंत्री राणा गुरमीत सिंह कांग्रेस भवन पहुंचे।
नए मुख्यमंत्री का चुनाव करने के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज शाम पांच बजे होगी। दूसरी ओर, नए मुख्यमंत्री के तौर पर सुनील जाखड़ का नाम सबसे आगे चल रहा है। पंजाब कांग्रेस भवन में गतिविधियां तेज हो गई है। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत और दोनों केंद्रीय पर्यवेक्षक अजय माकन व हरीश राय चाैधरी चंडीगढ़ पहुंच गए हैं।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले इस्तीफा दे देंगे। सीएम के अति निकटवर्ती सूत्रों का कहना है कि वह विधायक दल की बैठक में शामिल होने से पहले ही अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। इसके लिए राज्यपाल से समय मांगा गया है कि नहीं, इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी से मुलाकात करने सीनियर नेता और कैबिनेट में नंबर दो मंत्री स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा और स्पीकर राणा केपी सिंह उनके सरकारी आवास पहुंचे। कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत पर्यवेक्षक हरीश चौधरी अजय माकन नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कांग्रेस भवन पहुंच गए हैं।
दूसरी ओर चंडीगढ़ के पंजाब कांग्रेस भवन व उसके आसपास कड़ी सुरक्षा कर दी गई है। थोड़ी देर पहले तक कांग्रेस भवन के सामने बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम ने भी पूरे इलाके में जांच की। पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस भवन आ सकते हैं, लेकिन बदले हालातों में यह संकेत मिल रहे हैं कि अब कैप्टन कांग्रेस भवन नहीं आएंगे। कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना अपने पति पूर्व डीजीपी व नवजोत सिंह सिद्धू के प्रधान सलाहकार मो. मुस्तफा के साथ पहुंचीं।
पिछले कई दिनों से उन्हें हटाने की तैयारी चल रही थी। अब आज शाम में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नए सीएम के बारे में फैसला होने की संभावना है। पंजाब कांग्रेस भवन में शाम पांच बजे विधायक दल की बैठक होगी। दूसरी ओर, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने समर्थकाें की दो बजे होने वाली बैठक को रद कर दिया है। नए सीएम के तौर पर पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के नाम आगे चल रहे हैं।