जेल में बंद आजम, मुख्तार और अतीक अहमद की बढ़ीं मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED करेगी पूछताछ

Facebook
X
WhatsApp

समाजवादी पार्टी के सांसद और वरिष्ठ नेता आजम खान, बसपा विधायक मुख्तार अंसारी और माफिया अतीक अहमद की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लॉन्ड्रिंग और उगाही मामले में इन आजम, मुख्तार और अतीक अहमद की कुंडली खंगालेगा। बता दें, तीनों नेता इस वक्त अलग-अलग जेलों में बंद हैं। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद ईडी इन तीनों नेताओं से जल्द पूछताछ करेगी।

सपा सांसद आजम खान सीतापुर जेल में बंद हैं। मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद हैं तो वहीं अतीक अहमद गुजरात के साबरमती जेल में बंद है। ईडी ने आजम, मुख्तार और अतीक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुकदमा दर्ज किया था। अब ईडी को कोर्ट से इन तीनों नेताओं को कस्टडी में लेकर पूछताछ करने की अनुमति मिल गई है। अब ईडी की टीम जल्द ही तीनों नेताओं से पूछताछ कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी की एक टीम सोमवार को सीतापुर जेल में बंद आजम खान से पूछताछ कर सकती है।

सपा सांसद आजम खान पर किसानों की जमीन हड़पने का आरोप है। रामपुर में बनी जौहर यूनिवर्सिटी में अवैध रूप से सरकारी जमीन को भी कब्जाने का आरोप है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी में सरकारी पैसे का भी इस्तेमाल हुआ। वहीं, मुख्तार अंसारी पर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके उसे सात साल के लिए 1.7 करोड़ रुपए प्रति वर्ष के हिसाब से एक निजी कंपनी को किराए पर देने का आरोप है। माफिया अतीक अहमद पर की पिछले साल पुलिस ने कुल 16 कंपनियां चिह्नित की थीं, जिसमें से कई बेनामी थीं। इन कंपनियों में परोक्ष रूप से अतीक अहमद का पैसा लगा था, लेकिन नाम किसी और के हैं। ज्यादातर कंपनियों का कारोबार रियल इस्टेट से जुड़ा है। अतीक के खिलाफ भी ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें