बेंगलुरु: पटाखा गोदाम में जबरदस्त धमाका, हादसे में 2 लोगों की हई मौत

Facebook
X
WhatsApp

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के न्यू थरागुपेट इलाके में स्थित एक गोदाम में हुए धमाके में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। ये घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, जिस जगह धमाका हुआ वो एक ट्रांसपोर्ट कंपनी थी, लेकिन गोदाम में पटाखों को स्टोर करके रखा हुआ था। उन्हीं पटाखों में जोरदार विस्फोट हुआ।

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया है कि जिस जगह पर ब्लास्ट हुआ, वहां से हमें पटाखे बरामद हुए हैं। हालांकि अभी बॉम्ब स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है, जिसके बाद और भी कंफर्म हो जाएगा कि आखिर ये घटना कैसे घटी। इस घटना को लेकर पुलिस उपायुक्त हरीश पांडे ने कहा कि ये धमाका गोदाम में रखे पटाखों की वजह से ही हो सकता है। हरीश पांडे ने कहा कि अभी जांच की जा रही है और हम ये पता लगा रहे हैं कि गोदाम में कितनी संख्या में पटाखा स्टोर करके रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि गोदाम में लगभग 80 बक्से पटाखों के रखे गए थे।

हरीश पांडे ने आगे कहा कि ऐसा शक है कि जो शख्श इन बक्सों की देखबाल कर रहा था, वो भी इस धमाके की चपेट में आ गया है। एसपी ने कहा है कि फॉरेंसिक साइंस लैब की रासायनिक टीम के यहां आने के बाद हमें सटीक विवरण पता चल जाएगा। इस घटना के बाद कांग्रेस विधायक जमीर अहमद खान ने घटनास्थल का दौरा किया और मृतक के परिवार के लिए 2 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की। साथ ही घायलों के इलाज की बात कही।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें