बेलरायां खीरी: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई नवयुवक की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतार पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिए भेज दिया। सिंगाही थाना क्षेत्र के लालापुरवा गांव में उस वक्त हाहाकार मच गया जब लोगों ने सुना कि अंजनी वर्मा के बड़े पुत्र आकाश 24 वर्ष ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे सिंगाही पुलिस की टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार,सिपाही शुशील कुमार व अजय कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया
ग्रामीण प्रथम नजरिए से आकाश की मौत को संदिग्ध मान रहे हैं जबकि पुलिस के मुताबिक पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहना सम्भव होगा। जानकारी के मुताबिक मृतक आकाश की शादी कुछ महीने पहले बड़ी ही धूमधाम से सिंगहा कलां गांव की जुली के साथ हुई थी और अंजनी अपने परिवार के साथ हरिद्वार में मेहनत मजदूरी कर घर का खर्च चला रहा था अंजनी आकाश की शादी के कुछ दिनों बाद काम करने हरिद्वार चला गया था और मृतक आकाश की मां चार-पांच दिन पहले ही हरिद्वार गई थी दो बेटे और दो बेटियों में सबसे बड़ा आकाश ही था जिसकी शादी मई में हुई थी और एक बेटी नैंशी की शादी हो चुकी छोटी बेटी और एक बेटा आलोक भी हरिद्वार में थे घर मे पति पत्नी के अलावा और कोई नही था आकाश की मौत से पत्नी जूली का रो-रोकर बुरा हाल है।
रिपोर्ट- चंद्रमोहन









