कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी के कांग्रेस ज्वॉइन करने पर क्या बोले हार्दिक पटेल?, जानिए

Facebook
X
WhatsApp

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी  का चेहरा रहे बिहार के रहने वाले युवक कन्हैया कुमार और गुजरात के दलित कार्यकर्ता व विधायक जिग्नेश मेवाणी अब कांग्रेसी बन गए हैं। दोनों ने आज कांग्रेस जॉइन कर ली। इस पर गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने खुशी जताई है। हार्दिक पटेल ने कहा है कि, ये दोनों आमजन की आवाज उठाने वाले लोग हैं। पटेल ने कहा कि, हमने अतीत में देश के लोगों के लिए आवाज उठाई है और अब भी उनकी आवाज बनना चाहते हैं। हम उन्हें मजबूत करना चाहते हैं। मजबूत लोकतंत्र के लिए कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी जैसे युवा बढ़िया काम करेंगे। चूंकि, हम युवा, विकास और समृद्धि की बात करने वाले लोग हैं..तो इसके लिए हम कांग्रेस में रहकर काम करेंगे।

कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में नई दिल्ली स्थित कार्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सोशल मीडिया पर सामने आए पोस्टर्स में राहुल गांधी और कन्हैया कुमार को एक साथ दिखाया गया है। वहीं ‘बैनर पर लिखा है, कन्हैया कुमार का कांग्रेस पार्टी में आने पर हार्दिक स्वागत है।’ पार्टी में शामिल होने से पहले कांग्रेस ऑफिस के सामने इन पोस्टर्स से यह तय हो गया था कि कन्हैया कुमार और जिग्नेश आज कांग्रेसी हो जाएंगे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें