भारत-नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों की सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग

Facebook
X
WhatsApp

बेलरायां खीरी: मॉनसून सत्र के दौरान नदियों में आई बाढ़ के कारण भारत-नेपाल सीमा को विभाजित करते सीमा पर बने पिलरों के क्षतिग्रस्त होने की खबरों को संज्ञान लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था में लगी दोनों देशों की सुरक्षा व जांच एजेंसियों ने बीते दिवस तीन से सात नम्बर पिलर संख्या तक पैदल पेट्रोलिंग कर स्थित की जानकारी ली।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक तृतीय वाहिनी सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल(एसएसबी) इंस्पेक्टर आनन्द कुमार उत्तर निघासन रेंज वन विभाग के वन दरोगा हरीलाल,आरएस पांडे,ग़ुलामुद्दीन वन कर्मी तथा नेपाल की सशस्त्र सीमा बल के उपनिरीक्षक अनिल ओली ने अपनी-अपनी टीमों के संग इंद्रानगर के पिलर सख्यां 3 से 7 तक सयुंक्त रूप से पेट्रोलिंग कर पिलरों का निरीक्षण किया जिसमें कुछ पिलरों पर अराजक तत्वों द्वारा नम्बर व नाम मिटाने की बात सामने आई जिसे जांच एजेंसियों ने अपने उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया।

रिपोर्ट-चंद्र मोहन

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें