CM योगी ने लखनऊ में की ‘निर्भया-एक पहल’ कार्यक्रम की शुरुआत, बोले- हर थाने में होगी महिला डेस्क

Facebook
X
WhatsApp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मिशन शक्ति-चरण 3 के तहत “निर्भया-एक पहल” कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि 75,000 महिलाएं राज्य के बैंकों से जुड़ेंगी, सस्ती ब्याज दरों पर ऋण प्राप्त करेंगी और 3 महीने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत राज्य सब्सिडी का लाभ प्राप्त करेंगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन एक दूसरे के साथ जुड़े हैं। मिशन शक्ति का ये अभियान प्रदेश में इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार ने एक मिशन मोड में लिया है।

नारी शक्ति के लिए स्पेशल 3 दिवसीय कार्यक्रम को आज आयोजित किया है। जिसमें 75000 बहनों को ट्रेनिंग दी जाएगी। हर जनपद की 1000 महिलाओं को जोड़ा जाएगा। उन्हें बैंकों से जोड़कर लोन दिलाने और शासन की योजनाओं की सब्सिडी का लाभ दिलाने का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत यूपी के हर शहर में महिला पिंक बूथ दिखाई देगा। हर थाने में महिला डेस्क देखने को मिलेगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि आज यहां लगभग 150 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण हो रहा है। यहां ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड की बिस्किट और बेकरी निर्माण की इकाई का शिलान्यास कार्यक्रम भी संपन्न हुआ है, जिसकी लागत 340 करोड़ रुपए है। सीएम योगी ने कहा कि आने वाले समय में बाराबंकी जिले में विकास की ढेरों परिजोयनाएं आएंगी। बाराबंकी के नौजवानों को पलायन नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान सीएम ने विपक्ष पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की कभी विकास में रुचि नहीं रही है। विकास उन सब का एजेंडा नहीं है।

सीएम योगी ने आगे कहा कि पिछले साढ़े चार सालों में 4,50,000 लोगों को सरकारी नौकरी मिली है। इसी दौरान निजी क्षेत्र में 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करते हुए 1,61,00,000 नौजवानों को नौकरी से जोड़ा है। आज प्रदेश में बिना सिफारिश के नौकरी मिलती है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें