सीएम ने बाराबंकी में 148.85 करोड़ की 186 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्‍यास

Facebook
X
WhatsApp

मुख्‍यंत्री योगी आदित्‍यनाथ बुधवार को बाराबंकी के जीआइसी के आडीटोरियम पहुंचे। यहां उन्‍होंने 148.84 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 186 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमें रामनगर, नवाबगंज, कुर्सी क्षेत्र की परियोजनाएं शामिल हैं। 148.84 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 186 विकास परियोजनाओं में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड की बिस्किट व बेकरी उत्पाद इकाई का निर्माण कार्य भी शामिल है। इसके अलावा सीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यहां विकास उत्सव में एक बार फिर कहा कि देवा शरीफ में विकास होना है तो महादेवा में भी होना है। भेदभाव नहीं होगा। पहले लोधेश्वर महादेवा में कावड़ यात्रा के दौरान डीजे बजाने वालों पर लाठी चार्ज होता था, अब वही पुलिस सुरक्षा प्रदान करती है।

मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कालेज के आडीटोरियम में करीब पांच सौ करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें निजी क्षेत्र की ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड की लागत 340 करोड़ है। इसके अलावा नवाबगंज, कुर्सी व रामनगर विधान सभा इलाके में 148.55 करोड़ की लागत वाली 186 परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रिटानिया के बिस्कुट एवं ब्रेकरी उत्पाद की इस इकाई में करीब एक हजार युवाओं को प्रत्यक्ष इससे रोजगार मिलेगा। जिले के किसानों का गेहूं व यहीं की चीनी भी खरीदी जाएगी। इससे मेक इंन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने उत्साहित जनता से कहा कि देवाधिदेव महादेव की पावन धरती पर विकास योजनाओं की बधाई देता हूं। अयोध्या की ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा कि बाराबंकी रामराज्य का द्वार है। यहां के किसानों ने अपने परिश्रम व पुरुषार्थ से देश में जिले के नाम किया। यहां के अग्रणी किसान रामसरन वर्मा को भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने पंचायत भवनों गांवों के विकास की धुरी बताते हुए कहा कि सपा व बसपा ने इसकी ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि विकास की योजनाएं व समेकित विकास ही सुखी व समृद्ध जीवन बनाने में सहायक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव, गरीब, नौजवान व महिलाओं के विकास को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई और आगे बढ़ाई। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन व पर्यटन विकास के साथ ही रोजगार परक योजनाएं संचालित हैं। सांसद बाराबंकी उपेंद्र सिंह रावत व अयोध्या सांसद लल्लू सिंह सहित सभी विधायक क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री ने सदर विधान सभा में भाजपा का विधायक न होने को विकास में बाधा मानते हुए कहा कि यहां भी भाजपा का विधायक होता तो रामनगर और कुर्सी की तरह यहां भी विकास होता।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें