शरद पूर्णिमा पर ताजमहल की खूबसूरती का दीदार कर सकेंगे पर्यटक, दो साल तक बंद रहने के बाद फिर से खुलेगा

Facebook
X
WhatsApp

कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से चांदनी रात में ताजमहल का दीदार पर्यटरों के लिए बंद था। दो साल तक पर्यटकों के लिए बंद रहने के बाद ताजमहल इस महीने शरद पूर्णिमा फिर से खुलने के लिए तैयार है। यानी एक बार फिर से पर्यटक चांदनी रात में ताजमहल की खूबसूरती का दीदार कर सकेंगे। जिला प्रशासन की तरफ से ताजमहल को रात में खोलने की परमिशन दे दी गई है।

आगरा टूरिस्ट वेलफेयर के सचिव विशाल शर्मा ने बताया कि कोविड के प्रकोप के कारण पिछले साल शरद पूर्णिमा पर ताजमहल को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। जिससे पर्यटक ताजमहल की खूबसूरती का दीदार करने से वंचित रह गए थे। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि ताजमहल का आखिरी दीदार 2019 में शरद पूर्णिमा पर पर्यटकों के लिए खुला था। अब दो साल बीत जाने के बाद 20 अक्टूबर को पड़ने वाली शरद पूर्णिमा पर ताजमहल पर्यटक के लिए फिर से खुलेगा। यानी पर्यटक चांदनी रात में ताजमहल की खूबसूरती का दीदार कर सकेंगे।

शरद पूर्णिमा पर ताजमहल को देखने का महत्व बताते हुए विशाल शर्मा ने कहा कि शरद पूर्णिमा की रात को दूर-दूर से पर्यटक ताजमहल की खूबसूरती देखने के लिए आगरा आते हैं। बताया कि ‘शरद पूर्णिमा पर जब चांद की किरणें ताजमहल पर पड़ती हैं तो ताज में कई पत्थर हीरे की तरह जगमगाते हैं, जिससे ऐसा लगता है कि ताजमहल हीरे से जड़ा हुआ है। इसे ‘चमकी’ कहा जाता है। तो वहीं, पूर्णिमा पर चमकी देखकर पर्यटक भी ताजमहल की अद्भुत सुंदरता को देखकर खुश होते हैं और इस पल को अपने कैमरे में कैद करना चाहते हैं।’

कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक, शरद पूर्णिमा की रात भी अधिकतम 250 पर्यटकों को ताजमहल में प्रवेश करने की अनुमति है, प्रत्येक को 50-50 की टीमों में रात 8:30 बजे से भेजा जाता है। शर्मा ने कहा, 50 लोगों की टीम केवल आधे घंटे के लिए अंदर रह सकती है और ताजमहल को केवल मुख्य प्रवेश द्वार पर स्थित लाल बलुआ पत्थर के मंच से ही देखा जा सकता है।”

पुरातत्व विभाग के सूत्रों के मुताबिक 17 अक्टूबर से आयोजन के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। सूत्रों ने कहा, “रात के दीदार के लिए एक दिन पहले स्लॉट बुक करना पड़ता है और उसके लिए कोई ऑनलाइन आरक्षण प्रणाली नहीं है। पर्यटकों को ताज के रात के दृश्य के लिए एक दिन पहले आगरा आना होगा।” ताज के रात्रि दीदार के लिए घरेलू पर्यटकों को 510 रुपये देने होंगे, जबकि विदेशी पर्यटकों को 750 रुपये देने होंगे। 3 साल तक के बच्चों के लिए कोई टिकट नहीं होगा।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें