अंबेडकर नगर: सरकारी आवास के नाम पर बड़ी लूट पैसा नहीं देने पर आवास न देने की धमकी

Facebook
X
WhatsApp

अंबेडकर नगर के ब्लॉक जहांगीरगंज अंतर्गत ग्रामसभा मदैनिया के प्रधान द्वारा आवास के नाम पर अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया है आपको बता दें कि मदैनिया की प्रधान इंदु देवी के देवर जय प्रकाश पांडे गांव में घूम घूम कर यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि जिसने हमको वोट नहीं दिया है उसको आवास नहीं मिलेगा ऐसे में जिस गरीब के पास घर नहीं है उसे प्रदेश सरकार आवास देने की बात कर रही है वही महिला प्रधान के देवर का कहना है कि मैं ग्राम सभा का प्रधान हूं मैं जो चाहूंगा वही होगा ऐसे में जो गरीब करकट रखकर अपनी जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं उनसे प्रधान द्वारा पैसे की बात की जा रही है पैसा ना देने पर आवास ना देने की बात भी कही जा रही है जहां योगी सरकार गरीबों की मदद करने का प्रयास कर रहे हैं वही सरकार के मनसा पर पानी फेर रहे हैं ग्राम प्रधान अगर हम बात करें खंड विकास अधिकारी जहांगीरगंज की तो वह सिर्फ जांच कराने की बात कह कर ठंडे बस्ते में डाल देते हैं ऐसा कई मामला सामने आया जिसकी जांच अभी तक नहीं हो पाई मदैनिया ग्रामसभा के लोगों ने बताया कि प्रधान द्वारा आवास के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है मुख्यमंत्री साहब आखिर ऐसे प्रधान के ऊपर कब होगी कार्रवाई अगर आवास के नाम पर जांच हुई तो फंसेगे बड़े से बड़े अधिकारी सबसे बड़ी बात यह है कि खंड विकास अधिकारी आखिर क्यों चुप बैठे मामला क्या है दरखास देने के बाद भी नहीं करवाते हैं जांच

रिपोर्ट : अंजली गोस्वामी 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें