रात में खराब हुई तबीयत, सुबह होश आया तो बन चुका था ‘महिला’, जानिए पूरा मामला ?

Facebook
X
WhatsApp

दोस्ती में दगाबाजी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दोस्त की एक हरकत की वजह से कल तक जो शख्स पुरुष था, वो आज महिला बनकर जिंदगी जीने को मजबूर है। मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का है। डीजे डांसर के रूप में काम करने वाले एक शख्स को उसके साथी ढोलक बजाने वाले शख्स ने धोखे से सर्जरी करवाकर महिला बनवा दिया। इसके बाद कुछ समय उसे अपने साथ पत्नी की तरह रखा। फिर उसकी कमाई का सारा पैसा लेकर फरार हो गया।

गोरखपुर के गोला क्षेत्र के रहने वाले शख्स ने पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के मुताबिक, पीड़ित शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। शख्स ने बताया कि वह गोला बाजार के डीजे में डांसर के रूप में काम करता था। पिछले साल जून में उसकी मुलाकात उरुवा बाजार के भरवलिया में रहने वाले मोहम्मद मुमताज से हुई। मुमताज ढोलक बजाता था। मुमताज ने उससे कहा कि गोला में डीजे पर डांस करने में 100 से 200 रुपए ही मिल रहे हैं, जबकि दिल्ली में 500 से 1000 रुपए मिलते हैं।

मुमताज ने उससे दिल्ली चलने की बात कही। शख्स उसके बहकावे में आ गया और नवंबर 2020 में उसके साथ दिल्ली चला गया। पीड़ित ने बताया कि दिल्ली में मुमताज ने उसे कुछ खिला दिया, जिससे तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसे जब होश आया तो पता चला कि उसकी सर्जरी हो गई है और वह महिला बन गया है। जब उसने इसका विरोध किया तो मुमताज ने कहा कि अब बहुत देर हो चुकी है, अब कुछ नहीं हो सकता।

शख्स ने ये बात सबसे छिपाकर रखी थी। दिल्ली में कुछ दिन रहने के बाद मुमताज उसे लेकर फिर गोरखपुर आ गया। यहां वह खुद ढोलक बाजता था और उससे डांस करवाता था। पीड़ित का कहना है कि काम से जो भी पैसा मिलता था मुमताज उसे अपने पास ही रख लेता था। इन पैसों को लेकर मुमताज अब फरार हो गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ चोरी, एससीएसटी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें