रायबरेली : महाराजगंज कस्बे में साइकिल चोरों का बोलबाला

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली: महाराजगंज कस्बे में साइकिल चोरी की घटना लगातार बढ़ रहे हैं जो आए दिन किसी न किसी व्यक्ति को पैदल घर लौटने पर मजबूर कर रही हैं कभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कभी तहसील के सामने से तो कभी किसी की दुकान के सामने से साइकिल लगातार चोरी हो रही हैं आपको बताते चलें कि बीते बुधवार जय राम पुत्र गोविंद निवासी बावन बुजुर्ग बल्ला तहसील के सामने बाल कटिंग की दुकान चलाते हैं

उन्होंने अपनी साइकिल प्रतिदिन की तरह दुकान के सामने खड़ी कर दी जिस पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया दूसरी घटना शुक्रवार की है रामराज पुत्र ओमप्रकाश निवासी पाली जो विकलांग हैं किसी कार्य से तहसील आया था जिसने अपनी साइकिल तहसील के सामने सुपर मार्केट में खड़ी कर दी वापस आने पर देखा साइकिल गायब थी जिसकी सूचना महाराजगंज कोतवाली में दी गई इससे पहले भी मार्केट से कई साइकिले चोरी हो चुकी हैं जिनका अभी तक कोई अता पता नहीं है

रिपोर्ट : रामसुमेर 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें