नामित डीएम ज्योति ने एआरटीओ कार्यालय व ब्लाक अमावां की कियाऔचक निरीक्षण

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली  : जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर नामित जिलाधिकारी ज्योति ने एआरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नामित जिलाधिकारी ज्योति ने एक स्थान पर पान, मसाला व गुटका रैपर दिखाई पड़ने तथा पुरानी पत्रावलियों के अनावश्यक रूप के रखी मिलने पर एआरटीओ सहित एआरटीओ कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिये कि साफ-सफाई, स्वच्छता प्रदेश सरकार की स्वच्छता वाले कार्यक्रमों में से एक है। समस्त एआरटीओ कार्यालय कक्षों का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ ही पत्रावलियों का रख-रखाव बेहतर तरीके से करें तथा पत्रावलियों के लिए एक मास्टर रजिस्टर में अंकित करें। नामित जिलाधिकारी ने आये जुए लर्निंग व स्थाई लाइसेंस प्रक्रिया के साथ ही डिजिटल फोटो आदि कार्यों को निरीक्षण के दौरान जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा लाइसेंस के लिए आवेदनकर्ताओं को यातायात के नियमों की जानकारी अच्छी तरह से दे तथा कार्यालयों में किसी भी प्रकार की दलालों का प्रवेश पर अंकुश रहे। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी कमलाकांत, एडीआईओ इंजेश सिंह व मो0 राशिद रियाज अंसारी सहित एआरटीओ के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।

इसके बात नामित जिलाधिकारी ज्योति ने ब्लाक अमावां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा आदि कार्यों के बारे में जानकारी ली तथा ब्लाक में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये। इस मौके पर भी जिला प्रोबेशन अधिकारी कमलाकांत, एडीआईओ इंजेश सिंह व मो0 राशिद रियाज अंसारी सहित ब्लाक अमावां के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें