राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी की प्रेस कान्फ्रेंस यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में आयोजित

Facebook
X
WhatsApp

राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी की प्रेस कान्फ्रेंस यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में आयोजित हुई। जिसमें राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट अजीत भाष्कर ने बताया कि पार्टी भारत के संविधान की मूल भावनाओं के अनुरूप लोक कल्याण करने के लिए प्रजातांत्रिक मूल्यों पर चलकर आमजन की खुशहाली के स्तर को बढ़ाने के लिए काम करेंगी। विकास दर के बढ़ते ग्राफ के समानांतर जनता की घटती सुविधाएं, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और कमाऊ मध्यमवर्ग पर अनाप-शनाप कर के बढ़ते बोझ में छिपी विसंगतियों को पहचान कर तर्कसंगत पैमाना बनाया जाएगा। पार्टी का मानना है कि देश की वास्तविक आर्थिक स्थिति की जानकारी आम जनता को नहीं मिल पाती जिसके कारण कल्याणकारी कार्य के नहीं कराए जाने के पीछे धन की कमी का बहाना बताया जाता है इसमें पारदर्शिता लाने के लिए देश की वास्तविक आर्थिक स्थिति पर एक श्वेत पत्र जारी किया जाएगा जिससे आमजन यह जान सके कि उनके द्वारा दिए गए बहुमूल्य कर का धन सरकार किस मद में खर्च कर रही है।

2 293

भाष्कर ने बताया कि पिछली सरकारों ने संविधान की मूल भावना के अनुरूप कार्य नहीं किया जिसके कारण समाज में आर्थिक और सामाजिक असमानता, गरीबी व बेरोजगारी बढ़ी है, कमजोर वर्गों के साथ जुल्म और ज्यादतियाँ हो रही हैं और उसके विरुद्ध शिकायतें भी नहीं सुनी जाती साथ ही अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं होती जो एक लोकतांत्रिक देश के भविष्य के लिए ठीक नहीं है। इसलिए हमारी पार्टी देश में हर प्रकार के असमानता को दूर करने और हर नागरिक को समान अधिकार दिला कर भारत को एक यथार्थ लोकतांत्रिक कल्याणकारी राज्य बनाने के लिए कार्य करने के संकल्प के साथ आई है। आगे उन्होंने कहा कि हमारा विकास का मॉडल जनता की खुशहाली के इंडेक्स के मानक पर होगा जो कि अब तक की विकास दर की प्रतिशत की गणना से अलग होगा यानी एक तरफ देश के विकास की दर 9 से 11 प्रतिशत बताई जाती है वहीं दूसरी तरफ आम जनता की मूलभूत आवश्यकताएं जैसे रोटी, कपड़ा और सब के लिए मकान भी पूरी नहीं हो पा रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य आम आदमी की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं, युवा दिशाहीन है उनका भविष्य अंधकारमय है। ऐसी स्थिति में हमें देश की आर्थिक, शैक्षिक व स्वास्थ्य नीति में एक बड़े परिवर्तन की आवश्यकता है। पार्टी अब तक उत्तर प्रदेश के 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी है।

1 1697

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट हाईकोर्ट अजीत भाष्कर के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व आईपीएस अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय महासचिव पूर्व अधीक्षण अभियंता बीएसएनएल मंगलाराम व पूर्व आईएफएस अधिकारी भारत लाल, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष आईडीएएस अधिकारी सरोज कुमार, राष्ट्रीय सचिव पूर्व आईबीपीएस अधिकारी मोहन धनराज, अधिवक्ता सभा के अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रप्रकाश निगम, यश कुमार, अवधेश कुमार, जे0एल0 वर्मा, देवमणि आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें