रायबरेली: शिवगढ़ थाना न्याय दिलाने में नाकाम थाना प्रभारी लालचंद सरोज पीड़ित को न्याय दिलाने के बजाय दबंग प्रतिपक्षी गड़ मिथिलेश कुमारी पत्नी कृष्ण कुमार का दे रहे साथ।इस विषय में पीड़ित अरविंद कुमार पासी से बात करने पर पता चला है कि थाना प्रभारी लालचंद सरोज का कहना है कि उनके ऊपर प्रशासनिक दबाव है इस वजह से इस मामले में वह कुछ नहीं कर सकते कैसे मिलेगा पीड़ित को न्याय। न्याय के लिए दर-दर भटक रहा अरविंद कुमार। पीड़ित का कहना है की उनकी सुरक्षित भूमि गाटा संख्या 411 नवीन परती क्षेत्रफल 0.2530 है फिर भी अरविंद कुमार अत्यंत गरीब होने के नाते मंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला है जिसमें लगभग 5 फीट की दीवाल बना लिया है

उसके बाद प्रतिपक्षी ने जबरन आवास निर्माण को रोक दिया और कहने लगी कि हमारी जमीन है इस पर तुम अपना भवन निर्माण नहीं करोगे नहीं तो तुम्हारे हाथ पैर तोड़ दूंगी और जान से मारने की एलानिया धमकी इस संबंध में प्रार्थी ने अनेकों अनेक प्रार्थना पत्र दिए पर अरविंद कुमार पासी को कहीं से न्याय नहीं मिला है शिवगढ़ थाना पुलिस पीड़ित को न्याय ना दिला कर अपनी जिम्मेदारी का पल्ला झाड़ रही है इस अवस्था में पीड़ित परिवार कहां जाए यह मामला 11 महीनों से उलझाया हुआ है

पीड़ित का कहना है कि कि उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी खंड विकास अधिकारी लेखपाल एसडीएम सभी के पास सूचना दे दी है कई बार सी.एम. हेल्पलाइन पर सूचना दी गई फिर भी उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई जबकि पूरे गुलाब सिंह के लोगों से बातचीत करने पर पता चला है कि इससे पहले भी इन्होंने रघुनाथ पासी की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा किया था और उस पर रघुनाथ पासी के आठ पिलर तोड़ने का आरोप है।उसके बाद प्रशासन से रघुनाथ पासी को मिथिलेश कुमारी से जमीन वापस दिलवाई गई इतना सब हो जाने के बाद भी शिवगढ़ प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा हुआ है। अरविंद कुमार का कहना है गांव की छूटी आबादी में ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र द्वारा 1995,96 में हरिजनों को 100वर्गमीटर जमीन आवंटित की गई थी उसी में सभी हरिजनों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराया गया तभी से यह कॉलोनी हरिजन कॉलोनी के नाम से जानी जाती है।
रिपोर्ट : राम सुमेर









