बिहारः पति की नॉनवेज खाने की आदत से परेशान पत्नी ने आग लगाकर कर ली खुदकुशी

Facebook
X
WhatsApp

बिहार के बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के राजाभार गांव में पति की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। इस घटना में बुरी तरह झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं महिला को बचाने के दौरान उसका पति भी झुलस गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पति राहुल कुमार की नॉन वेज खाने की आदत से उसकी नवविवाहिता पत्नी आरती काफी परेशान थी। इसको लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।

राहुल ने आरती को नॉनवेज बनाने को कहा। लेकिन आरती ने एकादशी होने की बात कहकर नॉनवेज बनाने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। बताया जा रहा है कि इसी बीच आरती ने केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया।

इस घटना में लगभग नब्बे फीसदी जल चुकी आरती देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता पहाड़पुर थाना क्षेत्र के मंनकररिया गांव निवासी नागेंद्र सिंह ने अपने दामाद राहुल कुमार पर उनकी बेटी को आग लगाकर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।

वहीं बांका जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां तीसरी बेटी को जन्म देने पर महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। विवाहिता शिवानी की पहले पति और ससुराल के लोगों ने पिटाई की और फिर खंती से सिर पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सुबह जब लोगों सहित युवती के मायके वालों को इसकी जानकारी मिली तो इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पति सुनील दास को गिरफ्तार कर लिया ।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें