जय भीम: एक्टर सूर्या को मिल रही धमकी, घर के बाहर तैनात हुए पुलिसकर्मी

Facebook
X
WhatsApp

साउथ सिनेमा के मशहूर और दिग्गज अभिनेता सूर्या अपनी हालिया फिल्म जय भीम को लेकर मुश्किलों में घिर गए हैं। फिल्म के दृश्यों पर शुरू हुआ विवाद खत्म ही नही हो रहा है। वन्नियार संगम के प्रदेश अध्यक्ष ने एक्टर सूर्या, अमेजन प्राइम और फिल्म के डायरेक्टर टीजे ज्ञानवेल को लीगल नोटिस भेजा है। इसके साथ ही सूर्या को फोन पर धमकियां दी जा रही हैं। जिसके देखते हुए चेन्नई में उनके आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पीएमके जिला सचिव पलानीसामी द्वारा अभिनेता पर हमला करने वाले को 1 लाख रुपये के इनाम की घोषणा के बाद चेन्नई केटी नगर में अभिनेता सूर्या के आवास पर पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई। पलानीसामी पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही एक्टर के घर के बाहर पांच पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही उनके सपोर्ट में सोशल मीडिया पर कैंपने भी चल रहा है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें