अंबेडकरनगर : आलापुर में बारात से वापस आते समय २० नवंबर को सुबह 4:00 बजे जहांगीरगंज से बसखारी मार्ग पर एक साइकिल सवार को अचानक आ जाने से कार अनियंत्रित होने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है यह वाकिया गांव नरवा पितांबरपुर का है यहां के निवासी राम सिंगार मिश्र अपने भतीजे गुलाबचंद मिश्र के पुत्र अमित मिश्रा के शादी समारोह में कल यानी 19 तारीख को थाना जलालपुर के हजपूरा कोईराना खानपुर गांव में बारात लेकर गए थे आज भोर में वहां से वापस हुई और बसखारी से जहांगीरगंज मार्ग पर एक साइकिल सवार को बचाने के लिए कार जाकर बिजली के खंभे में टकरा गई जहां पर राम सिंगार पुत्र शिव नायक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई शेष घायल छह लोगों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया घर की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई परिजन जहां सुने मौके पर पहुंच गए।
रिपोर्ट : शाह आलम









