जौनपुर : उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शाहगंज का संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न

Facebook
X
WhatsApp

जौनपुर : शाहगंज- उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शाहगंज तहसील का संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 70 मामले आए जिनमें से 10 मामलों का तत्काल मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की टीम को निर्देशित कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में से अधिकतर शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थी। मौके पर तहसीलदार पवन कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह, कोतवाली अधिकारी सुधीर कुमार ऐसो जयप्रकाश यादव क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: पठान अली

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें