विशेष ऑफिसियल संपादक मीटिंग में FCI महाप्रबंधक सुधीर कुमार के साथ आगामी कार्यक्रम को लेकर शिष्टाचार चर्चा

Facebook
X
WhatsApp

भारत सरकार कोविड-19 महामारी के दौरान खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराने का अब तक का सबसे लंबा कार्यक्रम चला रही है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अब फिर से जुलाई से नवंबर 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है और पीएमजीकेएवाई-IV (जुलाई-नवंबर 2021) के तहत 198.79 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न का अतिरिक्त आवंटन किया गया है।जैसा की ज्ञात है की गत वर्ष 24.03.2020 से सम्पूर्ण भारत में लॉकडाउन लगा दिया गया था, जिसके कारण समस्त आर्थिक गतिविधियों पर रोक लग गयी थी। जिससे की गरीबों के लिए उत्पन्न हुई आर्थिक तथा खाद्यान्न समस्या के निराकरण हेतु भारत सरकार द्वारा प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की गयी। जिसके अंतर्गत अखिल भारतीय 81 करोड़ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों को उनके नियमित मिलने वाले राशन के अतिरिक्त 5kgs राशन (गेहूँ तथा चावल) मुफ्त में वितरित किया गया। पीएमजीकेएवाई फेज I(अप्रैल-जून’2020),II(जुलाई-नवम्बर’2020) व III (मई-जून’2021) का क्रियान्वयनभारतीय खाद्य निगम, दिल्ली क्षेत्र द्वारा सफलता पूर्वक किया जा चुका है.

1 1833

कोरोना महामारी के चलते भारत सरकार द्वारा प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) को दोबारा विस्तारित कर दिया गया था। इस संदर्भ में सुधीर कुमार, महाप्रबंधक, भारतीय खाद्य निगम, दिल्ली क्षेत्र द्वारा बताया गया की पीएमजीकेएवाई-IV,जो की जुलाई ‘2021 से शुरू हो गयी थी, जिसको की तय समयावधि में पूर्ण कर लिया गया है। यह फेज पाँच महीनों (जुलाई-नवम्बर, 2021) तक प्रभावी रहा। हालाँकि, पीएमजीकेएवाई-IV के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा, दिल्ली सरकार के लिए 1.82LMT खाद्यान आवंटित किया गया था। जिसके अंतर्गत NFSA लाभार्थियों को मिलने वाले सस्ते राशन के अतिरिक्त 5 कि.ग्रा. राशन प्रति व्यक्ति प्रति माह मुफ्त में केंद्र सरकार द्वारा दिया गया। उक्त योजना के अंतर्गत दिल्ली सरकार के DSCSC द्वारा 100% खाद्यान का उठान कर लिया गया है जिससे दिल्ली के NFSA के लगभग 72.77 लाख लाभार्थियों को लाभ मिलेगा।

2 300

महाप्रबंधक दिल्ली क्षेत्र ने बताया की ये सब ऍफ़.सी.आई. के 413 कर्मियों तथा 915 से अधिक श्रमिको के अथक एवं निरंतर प्रयासों से सफल हो पाया| श्री सुधीर कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त कर्मचारी तथा श्रमिक कार्यालय अवधि की उपरान्त देर तक तथा अवकाश के दिनों में भी काम करते रहे ताकि इस कोविड-19 विभीषिका के काल में खाद्य सुरक्षा प्रदान की जा सके| साथ ही उक्त अनाज के उठान के लिए उन्होंने दिल्ली सरकार को भी उनके अच्छे प्रयासों तथा सहयोग के लिए साधुवाद दिया है|

3 239

PMGKAY Phase wise Lifting Details:
Phases of PMGKAY Lifting done by GoNCT of delhi(As on 22.11.2021)
PMGKAY-I (April to June 2020) 1.07 LMT
PMGKAY-II (July to Nov. 2020) 1.75 LMT
PMGKAY-III (May to June 2021) 0.73 LMT
PMGKAY-IV (July to Nov. 2021) 1.82 LMT
Total 5.37 LMT

4 208

इस अवसर पर विशेष ऑफिसियल संपादक मीटिंग FCI महाप्रबंधक सुधीर कुमार के साथ भारतीय न्यूज़ एजेंसी के मैनेजिंग डायरेक्टर चौधरी अफज़ल नदीम ,ए रहमान और इंडिया 24×7 लाइव टीवी  के प्रधान सम्पादक,सुनील कुमार वर्मा उपस्थित रहे, इसमें आगामी कार्यक्रम को लेकर शिष्टाचार चर्चा हुई।

6 238

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें