जैकी भगनानी से कब शादी करेंगी रकुल प्रीत सिंह? एक्ट्रेस ने बताई पूरी प्लानिंग

Facebook
X
WhatsApp

हाल फिलहाल में कई सेलेब्स ने शादी की है तो कई स्टार्स की शादी होने वाली है. कुछ दिनों पहले ही रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने भी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर धमाका कर दिया था. लोगों को कानों कान दोनों के रिलेशनशिप में होने की भनक नहीं थी. ऐसे में उनके फैंस के लिए ये किसी सरप्राइज से कम नहीं था. जिसके बाद अब खबरें आ रही हैं कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं. इस बीच, रकुल प्रीत सिंह ने इस पर जवाब भी दिया है।

करियर और रिलेशनशिप पर बोलीं रकुल
रकुल प्रीत सिंह ने अपने करियर और शादी को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ”मैं उन चीजों को सुनना पसंद करती हूं जिन्हें मैं सुनना चाहती हूं. मैं चीजों से प्रभावित नहीं होना चुनती हूं. मैंने पर्सनल लाइफ के बारे में बात की क्योंकि मुझे लगा कि यह अच्छा होगा और मैं इसे शेयर करना चाहती हूं।

बातों से नहीं होती परेशान
उन्होंने कहा कि एक सेलिब्रिटी की जिंदगी पर हमेशा नजर रखी जाती है और पब्लिक फिगर होने का यही नुकसान होता है. मेरे आसपास की हलचल या गॉसिप से मैं परेशान नहीं होती हूं. मैं कैमरे के सामने अपना जॉब करती हूं और ऑफ कैमरा मेरा पर्सनल स्पेस है. अपनी शादी के बार में भी उन्होंने अपनी शादी की प्लानिंग को लेकर भी बात की और इशारा किया कि वो फिलहाल क्या सोच रही हैं।

शादी पर बोलीं…
उन्होंने अपनी शादी को लेकर कहा, ‘जब ये होना होगा तब हो जाएगा. मैं इसे बाकी चीजों की तरह भी सबके साथ शेयर करूंगी. फिलहाल मैं सिर्फ अपने करियर पर फोकस कर रही हूं क्योंकि मैं इसी के लिए यहां हूं. फिलहाल इस पर ही फोकस करना ठीक होगा।

पाइपलाइन में कई फिल्में
वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह ‘अटैक’, ‘मई डे’, ‘थैंक गॉड’, ‘डॉक्टर जी’, और ‘मिशन सिंड्रेला’ कर रही हैं. इन फिल्मों में कुछ की शूटिंग हो गई है तो कुछ की फिलहाल जारी है. लेकिन, रकुस प्रीत सिंह आने वाले समय में एक के बाद एक कई फिल्मों से धमाका करने वाली हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें