सपना चौधरी ने सॉन्ग ‘लखीमचंद की टेक’ पर दी शानदार परफॉर्मेंस, स्टेज पर दिखाया अपने ठुमको का दम

Facebook
X
WhatsApp

सपना चौधरी अपने देसी अंदाज और ठुमकों के कारण सुर्खियों में रहती हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव सपना चौधरी कई पुरानों गानों के साथ-साथ नए गानों को लेकर सुर्खियों में बनीं हुई हैं. एक के बाद एक नए हरियाणवी गानों में अपने लटके-झटकों से सपना लोगों के दिलों को चुरा रही हैं. सोमवार को सपना चौधरी ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है जिसमें वो स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं. सपना का यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

परफॉर्मेंस ने लूटा दिल
सपना चौधरी इस परफॉर्मेंस में पूरे फॉर्म में नजर आ रही हैं. वो काफी अच्छा परफॉर्म कर रही हैं. इस वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. उनके एक-एक मूव्स कमाल के है. दर्शक भी जमकर तालियां बजा रहे हैं. सपना चौधरी की इस परफॉर्मेंस की लोग जमकर काफी तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो में सपना चौधरी ब्राउन कलर के सूट में नजर आ रही हैं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

फैंस कर रहे कमेंट
इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना चौधरी ने कैप्शन लिखा है, ‘लखीमचंद की टेक’. इंस्टाग्राम पर सपना चौधरी के फैंस जमकर इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं. सपना चौधरी इवेंट परफॉर्मेंस के अलावा कई और म्यूजिक वीडियो में नजर आती रहती हैं. हाल ही में उनका म्यूजिक वीडियो ‘अलट-पलट’ रिलीज हुआ था. इस गाने को भी उनके फैंस ने बहुत पसंद किया था।

कई गाने हुए हैं रिलीज
इसके साथ ही सपना चौधरी का ‘गुर्शल,’ ‘घूम घाघरा,’ ‘फटफटिया,’ ‘बगड़ो’ और ‘बांगरो’ जैसे हरियाणवी सॉन्ग हाल में रिलीज हुए हैं. इन गानों के अलावा सपना चौधरी का नया गाना ‘इंडिया गेट’ रिलीज हो गया है. ये गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर जमकर धमाल मचा रहा है. इस गाने में सपना अपने पति से इंडिया को दिल्ली से उखाड़ गांव में लगाने की गुजारिश कर रही हैं ताकि वो दिल्ली के जाम में नहीं फंसे और गांव में रहकर ही दिल्ली को देख सकें।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें