दक्षिण भारत के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ सी आ गई है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई समेत अन्य जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति आ गई है। मंगलवार को तमिलनाडु के सेलम जिले के करुंगलपट्टी में सुबह हुई भारी बारिश के कारण चार घर गिर गए। अब तक 13 लोगों को रेस्क्यू कर सलेम के सरकारी अस्पताल में भेजा गया। वहीं मलबे में अब भी 4 लोगों के फंसे होने की आशंका है। दमकल विभाग के अधिकारी मलबा हटा रहे हैं और बचाव कार्य जारी है।
Post Views: 2









