बी के टी बार एशोसिएशन द्वारा भारत संगम जागरूक नागरिक सोसाइटी के माध्यम से आज सुबह 11 बजे से बीकेटी बार एशो0 क़े सभा कक्ष में कैंप लगाया गया जिसमें कई अधिवक्ता साथियों व क्षेत्र के नागरिकों ने कोविड-19 वैक्सीन कोविड शील व कोवेक्सिन लगवाई। जिसमें लगभग 100 साथियों को कोविड-19 वैक्सीन की खुराक लगाई गई


जिन्हें बीकेटी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व मंत्री द्वारा बधाई दी गई तथा श्रीमान उप जिलाधिकारी को बीकेटी बार एसोसिएशन के द्वारा वादकरियो की समस्याओं से अवगत कराया गया उसके उपरांत बीकेटी बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों को नववर्ष की डायरी देकर सम्मानित किया गया श्रीमान उप जिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया है कि वादकरियो की समस्याओं को तत्काल निपटाया जाएगा और अधिवक्ता साथियों की भी यदि कोई समस्या होती है तो समस्याओं का समाधान त्वरित किया जाएगा।
Post Views: 2









