शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा का एयरपोर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में राज शिल्पा अलग-अलग दिखाई दे रहे हैं। राज ने हूडी और मास्क से अपना चेहरा कवर कर रखा था और वह जल्दबाजी में निकल गए। राज को ऐसे देखकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। राज पोर्न केस में बेल मिलने के बाद शिल्पा शेट्टी के साथ कम ही दिखाई दिए हैं।
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी रीसेंटली साथ एयरपोर्ट पर कैमरे में कैद हुए। इस दौरान राज को पहचानना काफी मुश्किल था। वह ब्लैक हूडी और मास्क से अपना चेहरा कवर किए थे और शिल्पा से अलग चुपचाप निकल गए। उनका वीडियो वायरल होने के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट किया है, अपना चेहरा छुपा रहे हैं लेकिन क्राइम कैसे छिपाएंगे।
Post Views: 2









