दर्दनाक हादसा :ट्रक ने बाइक सवार तीन अध्यापकों को मारी टक्कर, एक महिला अध्यापक की मौत

Facebook
X
WhatsApp

बदायूं जिले के थाना कादरचौक इलाके के इस्माइलपुर गांव के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन अध्यापकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला अध्यापक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 2 अध्यापक घायल हैं। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

आवास विकास के रहने वाले अध्यापक धर्मेंद्र अपनी सहयोगी अध्यापक सोथा मोहल्ले की रहने वाली आरजू व सराय कर्मिकलगंज की रहने वाली फिजा फारूकी बदायूं से थाना कादरचौक के सिसैया गांव स्थित किड्स ड्रीम वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में पढ़ाने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने इस्माइलपुर गांव के पास बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें अध्यापक फिजा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि धर्मेंद्र और आरजू घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

फिजा फारूकी के पिता असरार हुसैन ने बताया कि उनके 7 बच्चे हैं। जिनमें एक बेटा और 6 बेटियां हैं। उनके बच्चों में सबसे ज्यादा मेहनती फिजा फारूकी थी। उनके घर में और कोई भी बच्चा नौकरी नहीं करता है। फिजा प्राइवेट स्कूल में नौकरी करके अपने पिता का घर चलाने में सहयोग करती थी। अब फिजा की मौत से पिता पूरी तरह से टूट चुके हैं। परिवार वालों का भी रो रो कर बुरा हाल है।

हादसा होने के बाद ट्रक चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची थाना कादरचौक पुलिस ने महिला अध्यापक फिजा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर मिले ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है। पुलिस का कहना है कि ट्रक नंबर से पता कराया जा रहा है कि ट्रक कहां का है और कहां से कहां जा रहा था और इसे कौन चला रहा था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें