भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की तरफ से संविधान दिवस के उपलक्ष्य में जिला भाजपा कार्यालय पर “संविधान गौरव दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गान हुआ।

मुख्य अतिथि व कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर को अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया गया। अध्यक्षता कर रहे अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने स्वागत भाषण एवं मुख्य अतिथि सांसद का परिचय कराके संविधान की विशेषताओं पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। सांसद विनोद सोनकर ने कहाकि इस देश का संविधान अन्य देशों की तुलना में बेहद खूबसूरत है। जिसमें हर नागरिक को समान अधिकार दिए गए है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी यह देश सुरक्षित है, कश्मीर से कन्याकुमारी तक यह देश अखंड भारत है। इसमें संविधान की सबसे बड़ी भूमिका है। जिसने आज तक इस देश का विभाजन नहीं होने दिया।

अंत में उन्होंने संविधान की शपथ दिला कर सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, जिला महामंत्री आशीष कुमार सोनकर एवं दीपक कुमार वर्मा ने किया। मौके पर जयप्रकाश भारती, डॉ. महानारायण भारती, अनिल पासी, कमलेश वर्मा, प्रकाश कुमार रत्ना, दिनेश प्रताप सिंह, हरिशंकर सिंह, रवि शंकर पांडे, संतोष गोयल, कौशल श्रीवास्तव, हेमंत त्रिपाठी, सीएल बिंद, दिनेश सिंह, नागेश्वर नाथ तिवारी, नरेश सोनकर, अमरेंद्र कोल, सुरेश सोनकर, रमाशंकर पासी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : रामसुमेर









