दिल्ली: रिमांड के दौरान बदमाश ने पिस्टल छीनकर पुलिस पर की फायरिंग, पैर में गोली लगने से घायल

Facebook
X
WhatsApp

देश की राजधानी दिल्ली में रिमांड के दौरान हिरासत में मौजूद एक बदमाश ने पुलिस कर्मी से सरकारी पिस्टल लूटकर फायरिंग की। पुलिस के फायरिंग करने पर पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस बदमाश के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घायल बदमाश राकेश उर्फ हड्डी है। उसे नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने एक मामले में गिरफ्तार किया था। रिमांड पर लेने के बाद बुधवार रात पुलिस उसे लेकर जंगल में उस स्थान पर गई जहां पर उसने वारदात में इस्तेमाल हथियार को छुपाकर रखा था।
वहां अचानक राकेश ने एक पुलिस कर्मी की सर्विस पिस्टल छीन ली। पुलिस कर्मियों ने पकड़ने की कोशिश की तो राकेश फायरिंग करते हुए भागने लगा। बदले में पुलिस ने फायरिंग की। पैर में गोली लगने से राकेश घायल हो गया। तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।
घायल बदमाश को बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  राकेश अपने भाई मनीष व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बवाना जेजे कॉलोनी में रहता था। राकेश पर दर्जनों मामले दर्ज हैं। वह युवकों को झपटमारी का प्रशिक्षण देता है। नए लड़कों को वारदात करने के लिए बाइक उपलब्ध कराता है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें