404 Not Found


nginx
खतरे में डाली प्रधानमंत्री मोदी की जिंदगी, पाकिस्तान बार्डर के पास फ्लाईओवर पर 20 मिनट तक फंसा रहा काफिला - India24x7 Live TV

Translate Your Language :

खतरे में डाली प्रधानमंत्री मोदी की जिंदगी, पाकिस्तान बार्डर के पास फ्लाईओवर पर 20 मिनट तक फंसा रहा काफिला

Facebook
X
WhatsApp

पंजाब के बार्डर जिले फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी को खतरे में डालने के कारण उनकी प्रस्तावित रैली को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रद कर दिया है। फिरोजपुर के हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से करीब 22 किमी दूर प्यारेआना फ्लाईओवर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला करीब 15-20 मिनट तक रुका रहा। हल्की बारिश के बीच रोड को आगे से प्रदर्शनकारियों ने ब्लाक कर रखा था। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों के हाथ पांव फूले रहे। सुरक्षा के दृष्टिगत यहां से प्रधानमंत्री बठिंडा की ओर लौट गए। पीएम का काफिला फरीदकोट में भी कुछ देर जाम में फंसा रहा। आननफानन में लौट पीएम मोदी के काफिले को सड़क पर देख स्थानीय लोग दंग रह गए। हालांकि कुछ ही मिनटों में  स्थानीय पुलिस ने पीएम के लिए लिए रास्ता बनाया। यात्रा रद किए जाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी बठिंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार जाते-जाते पीएम मोदी ने उनसे कहा कि अपने सीएम को थैक्स कहना, कि मैं बठिंडा एयरपोर्ट तक जिंदा लौट पाया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने ट्विटर पर पंजाब सरकार की ओलाचना की है। हालांकि अभी तक मामले को लेकर पंजाब सरकार पक्ष स्पष्ट नहीं हो सका है। इधर, पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।जब मौसम नहीं सुधरा तो वह वहां से हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक के लिए रवाना हुए तो मार्ग में फ्लाईओवर पर यह घटना पेश आई। गृह मंत्रालय के अनुसार वह डीजीपी पंजाब पुलिस की ओर जरूरी क्लीयरेंस के बाद ही वहां के लिए निकले थे। इसके बाद भी प्रधानमंत्री के साथ इस तरह की घटना का होना गंभीर चिंता का विषय है।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें