लखनऊ में केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- उत्तर प्रदेश अब भयमुक्त, डबल इंजन सरकार का काम उपयुक्त

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के बीते पांच वर्ष के कार्यकाल का खाका शुक्रवार को केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने खींचा। केन्द्रीय खेल एवं युवा कल्याण तथा सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में दूरदर्शन के कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे।

उत्तर प्रदेश की सरकार के कामकाज के साथ ही विकास कार्य और प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर खुलकर बोले। अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शानदार विकास कार्य को को देखने के बाद तो रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले भी अब मंदिर जाने लगे हैं। यहां पर जिन्होंने रामभक्तों पर गोली चलाने का काम किया, मंदिरों में विस्फोट करवाने का काम किया और आतंकियों के मुकदमे वापस लेने का काम किया वही लोग आज मंदिर बनाने की बात कर रहे हैं।अनुराग ठाकुर ने कहा कि केन्द्र में ईमानदार सरकार देने का कार्य नरेन्द्र मोदी जी ने किया है तो प्रदेश में यह काम योगी आदित्यनाथ ने किया है। इसी कारण प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी भी कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में योगी ही उपयोगी है। उन्होंने कहा कि देश के गरीब का पैसा किसने मारा। उसके खिलाफ केन्द्र सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। अखिलेश यादव जी को इसका स्वागत करना चाहिए थाअनुराग ठाकुर ने कहा कि सोच ईमानदार, काम दमदार इसी मूलमंत्र के साथ हमारी उत्तर प्रदेश की सरकार ने काम किया है। योजनाओं का लाभ उन लोगों को सबसे अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन के साथ ही यहां पर चिकित्सा तथा सभी क्षेत्र के विकास कार्य की विश्व में मिसाल दी जा रही है। यूपी में पहले दो अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट थे, अब पांच हैं। यहां पर पहले केवल दो शहरों में मेट्रो थी, अब पांच शहरों में है। पहले केवल 15 मेडिकल कॉलेज थे, आज 60 मेडिकल कॉलेज हैं। यह सब काम उपयोगी सरकार ने किया है।अधिक मिला है जिनके नाम पर कांग्रेस और बाकी दल वर्षों से वोट लेने का काम करते थे और बदले में उनके लिए कुछ नहीं करते थे।ठाकुर ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में योगी आदित्यनाथ की सरकार में दंगों का दूर दूर तक नामोंनिशान तक नहीं है। जो आतंक का वातावरण खड़ा करते थे, आज वो नजर नहीं आते। जो कभी बुलडोज करते थे, आज उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चलता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सरकार के पांच साल के कार्यकाल को उठा कर देखिए, जहां गुंडाराज था, वहीं एक के बाद एक दंगे भी हुआ करते थे। उत्तर प्रदेश को दंगा और गुंडाराज से मुक्त करने का काम किसी भी सरकार ने किया है

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें