उत्तर प्रदेश में निकली चार नई सरकारी नौकरी भर्तियां, करीब 5000 पदों के लिए अधिसूचनाएं जारी

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बेहतरीन समय है। राज्य सरकार के विभागों में भर्ती 12 हजार से अधिक पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया या तो चल रही है या अधिसूचनाएं जारी की जा चुकी हैं। इसके बाद, अब उत्तर प्रदेश सरकार के ही कुछ अन्य विभागों में करीब 5000 पदों पर भर्ती के लिए चार नई भर्ती अधिसूचना जारी की गयी हैं। इन चारों भर्ती अधिसूचनाओं में से एक उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा विज्ञापित 2504 अनुदेशक पदों की भर्ती है तो शेष तीन भर्ती अधिसूचनाएं उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 2430 हेड ऑपरेटर, असिस्टेंट ऑपरेटर और वर्कशॉप स्टाफ के पदों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी की गयी हैं।UPSSSC द्वारा वीरवार, 6 जनवरी 2022 को जारी विज्ञापन (सं.02-परीक्षा/2022) के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार के प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग में अनुदेशक के 2504 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 18 जनवरी 2022 से शुरू होगी और उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से 8 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकेंगे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें