2022में इंटरनेट मीडिया के जरिये पब्लिक के साथ लुभाने में जुटे नेताजी

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान की तारीखों का ऐलान कभी भी हो सकता है।  पार्टी के साथ मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने भी स्थानीय प्रदेश स्तर पर टिकटों के लिए मारा मारी तेज होने वाली है। वहीं, चाहे पार्टी के अंदर टिकट की दावेदारी हो या फिर मतदाताओं के बीच  अब इंटरनेट मीडिया की दखल के बिना पूरी नहीं होती है। खासकर जब आप नोएडा से लखनऊ की उड़ान भरने की तैयारी में हो तो इसकी अहमियत और ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में आकाओं की गोलबंदी के साथ नेताओं ने इस आभासी नगरी में भी अपनी चहलकदमी तेज कर दी हैं।

इस कड़ी में सभी राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं को इंटरनेट पोस्ट में टैग कर अपनी दावेदारी का अहसास करा रहे हैं। घर से बाहर चाय पीने भी निकल रहे हैं तो फोटो पोस्ट कर जनसंपर्क में नंबर बढ़ा रहे हैं। इसके लिए पेशेवर खिलाड़ी मैदान में उतारे गए हैं।

गौरतलब है कि आगामी सोमवार से रविवार हर व्रत-त्योहार पर पार्टी के रंग में रंगे संदेशों की बहार है। स्थानीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय तक हर मुद्दे पर नेताजी पोस्ट कर रहे हैं। राजनीतिक समर्थक अपने नेता और पार्टी की खूबियों के कसीदे पढ़ रहे हैं। वहीं, दूसरों की पोस्ट में घुसपैठ कर आलोचना कर रहे हैं। आम वोटर भी सवालों की छड़ी लगा रहे हैं। शहर के हर बड़े नेता की पोस्ट पर चुनावी कमेंट की लंबी फेहरिस्त है।गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में दादरी, जेवर और नोएडा विधानसभा सीटें  और फिलहाल तीनों पर ही भारतीय जनता पार्टी के विधायक है, लेकिन आगामी चुनाव में सपा, कांग्रेस और बसपा भी जोरदार टक्कर की तैयारी में हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें