चुनाव आयोग पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में होने जा रहे विधानसभा चुनावों की घोषणा आज करने जा रहा है। आज दोपहर साढ़े तीन बजे चुनाव आयोग एक प्रेस वार्ता करने जा रहा है। इस प्रेस वार्ता के दौरान चुनाव आयोग की तारीखों का एलान किया जाएगा। इससे पहले चुनाव आयोग की टीम सभी चुनावी राज्यों में दौरा कर स्थिति का जायजा ले चुका है। इसके साथ ही सभी दलों के बीच चुनाव को लेकर बनी असमंजस की स्थिति भी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों के एलान के साथ ही सभी राजनीतिक दलों की एक नई कवायद शुरू हो जाएगीआपको यहां पर ये भी बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस बात की अपील की थी कि कोरोना के चलते विधानसभा चुनाव को आगे बढ़ाने पर विचार किया जाना चाहिए। इसके बाद कुछ राजनीतिक दलों ने भी इसी तरह की मांग की थी। लेकिन अब इस पर लगा सवालिया निशान हट जाएगा।









