सपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इरफान  ने कहा -डबल इंजन की सरकार का आखिरी वक्त

Facebook
X
WhatsApp

बाराबंकी :  निंदुरा कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बाबूपुर,अल्मापुर,सधारीपुर,मौजमपुर,मौलाबाद,पिपरौली,रीवासीवा,गौसापुर,परभारी में आयोजित नुक्क्ड़ सभाओं में पँहुचे सपा नेता पूर्व जिला पंचायत  अध्यक्ष मोहम्मद इरफान  ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का आखिरी वक्त आ गया है। जनता ने मन बना लिया है कि 2022 में समाजवादी पार्टी तथा अखिलेश यादव जी को दोबारा सत्ता में लाना है। मोहम्मद इरफान जनता को संबोधित करते हुए कहते हैं कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वादा किया है कि 2022 में सपा की सरकार आने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी और किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी ताकि अन्नदाता किसान बिजली के बिल से बचने वाले पैसे से अपने बच्चों का पालन पोषण अच्छे से कर सके। आगे इरफान कहते है कि पहले भी सपा सरकार के समय विकास कार्य जैसे आगरा एक्सप्रेसवे, लखनऊ मेट्रो व अन्य कार्य किये गए। विकासखंड क्षेत्र का एकमात्र राष्ट्रीय इंटर कॉलेज निंदूरा भी सपा सरकार में ही बनवाया गया था जिसमें आज पूरे क्षेत्र से दूर-दूर से छात्र-छात्राएं पढ़ने के लिए आते हैं अतः आप सभी से मैं अपील करता हूं कि आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में सपा को वोट देकर अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करें ताकि अपने विधानसभा क्षेत्र कुर्सी और प्रदेश का विकास एक बार और तेजी से हो सके। सर्वजीत यादव प्रधान, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राम मिलन यादव, लालजी जितेंद्र यादव बीडीसी ,राकेश यादव, वसीम बीडीसी, रामाअधार, राजू यादव व सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट : मनोज कुमार भास्कर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें