रायबरेली : समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने शहीद स्थल मुंशीगंज पहुँच कर शहीद किसानों को पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धाँजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुकेश रस्तोगी भारत सरकार से मुंशीगंज शहीद स्थल को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किये जाने की मांग की। श्री रस्तोगी कहा कि 6 जनवरी 1921 को उन्डवा ग्राम के किसानों को किसान आन्दोलन में शामिल होने से प्रशासन ने रोका तो किसानांे ने वहीं पर आन्दोलन शुरू कर दिया। जगतपुर पुलिस ने 123 व्यक्तियों को गिरिफ्तार कर जेल भेज दिया, जिसमें सद्धू प्रसाद यादव, श्रीमती इन्दिरा यादव, नौ वर्षीय बद्री प्रसाद यादव सहित महिलाए एवं बच्चे भी शामिल थे। 7 जनवरी 1921 के आन्दोलन में घायल हुए महाबीर यादव की पुत्री श्रीमती उमराई यादव जो बारह वर्ष की आयु में वानर सेना में जेल यात्रा की थी। इस अवसर पर व्यापारी नेता दिलदार राईनी, संतोष श्रवास्तव, मो0 फुरकान, शत्रुघ्न पटेल, अनुज यादव, संजय पासी, दरियापुर प्रधान धर्मेन्द्र यादव आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट :राम सुमेर









