रायबरेली- शारदा सहायक नहर में उतराता मिला सीतापुर के किशोर का शव
ऊंचाहार- क्षेत्र के शारदा सहायक नहर खनवा पुर मजरे खुर्रम पुर में पानी में उफनती लाश देख हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने पहुंची पुलिस को मृतक किशोर के कमर में लगे बेल्ट से यूनाइटेड अवध इंटर कालेज महमूदाबाद सीतापुर के रूप में हुई है।
ऊंचाहार पुलिस ने सीता पुर पुलिस को सूचना दी जिससे महमूदाबाद सीतापुर कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि किशोर का नाम अमन राजपूत पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी बीबी पुर महमूदाबाद के नाम से 28 दिसंबर को गुमशुदगी दर्ज किया गया है। मृतक अमन बारहवीं कक्षा का छात्र था। पिता ने किशोर को मोबाइल को लेकर डांट दिया था जिससे अमन ने ऐसा कदम उठाया होगा। फिलहाल महमूदाबाद थाने से माता-पिता को लेकर पुलिस ऊंचाहार के लिए रवाना हो गई है।
रिपोर्ट :राम सुमेर
Post Views: 4









