अंबेडकरनगर : अचार संहिता लगते ही प्रशासन का तेवर भी बदल गया। शनिवार को सख्त दिखाते हुए थानाध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा राजेसुलतानपुर कस्बे में चुनावी बैनर, पोस्टर व होर्डिंग हटवाया। पुलिस-प्रशासनिक टीम ने शुरू की कार्रवाई को देर शाम तक चलाया। इसके साथ ही थाना अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा ने चेताया भी कि किसी भी दशा में चुनावी प्रचार सामग्री मसलन बैनर, पोस्टर आदि न लगाएं नहीं तो आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाए। किसी ने उल्लंघन का प्रयास किया तो खैर नहीं।चुनाव आचार संहिता के मामले में कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट : राजकुमार मौर्य
Post Views: 5









