Ind vs SA 3rd Test Match Live केपटाउन में भारतीय टीम का टेस्ट रिकार्ड अब तक अच्छा नहीं रहा

Facebook
X
WhatsApp

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मुकाबला केपटाउन में खेला जाएगा। भारत ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम में दो बदलाव हुए हैं। कप्तान विराट कोहली के आने से हनुमा विहारी बाहर हो गए हैं। वहीं चोटिल मोहम्मद सिराज की जगह उमेश यादव को मौका मिला है।  दक्षिण अफ्रीकी टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।इस टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर है और सीरीज जीतने की दृष्टिकोण से ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम होगा। भारत को साउथ अफ्रीका की धरती पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है। अगर भारत इस मुकाबले को गंवा देता है तो उसका ये सपना टूट सकता है। भारतीय कप्तान विराट कोहली पूरी तरह से फिट हैं और वो टीम की कप्तानी करेंगे केपाटाउन में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और ऐसे में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा होगी। जोहानिसबर्ग टेस्ट में कुछ भारतीय बल्लेबाजों ने रन बनाने में सफलता हासिल की थी, लेकिन अन्य ने निराश किया था। टीम इंडिया को इस मैच में जीतन के लिए रन बनाने ही होंगे। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों को बड़ी साझेदारी करने की भी जरूरत है वहीं भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो उन्हें अपनी रणनीति में कुछ बदलाव करने की जरूरत है जिससे कि वो डीन एल्गर व तेंबा बावूमा जैसे बल्लेबाजों को जल्दी आउट कर सकें। भारतीय बल्लेबाजों को साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाजों को संभलकर खेलने की जरूरत है क्योंकि वो अपनी लंबाई का फायदा उठाते हुए उन्हें परेशान कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी की बात करें तो कुछेक बल्लेबाजों को छोड़कर उनमें ज्यादा दम नहीं आता, लेकिन वो बेहतरीन गेंदबाजी को दम पर भारत को ज्यादा रन बनाने से रोक रहे हैं भारतीय टीम का टेस्ट रिकार्ड अब तक अच्छा नहीं रहा है। साल 1993 से लेकर अब तक भारत ने इस मैदान पर पांच टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उसे तीन मैचों में हार मिली है जबकि दो मैच ड्रा रहे हैं। भारत ने यहां पर अपना आखिरी टेस्ट मैच विराट कोहली की कप्तानी में ही खेला था जिसमें उसे हार मिली थी। ऐसे में टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वो इस मैदान पर जीत के साथ अपने पिछले प्रदर्शन को बेहतर करने की कोशिश करे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें