एक बार फिर से ऑस्कर का होगा जश्न, तीन साल बाद होने जा रहा हैऑस्कर अवॉर्ड समारोह

Facebook
X
WhatsApp

साल 2018 के तीन साल के बाद अब एक बार फिर से ऑस्कर अवॉर्ड समारोह की तैयारियां जोरो शोरो से चल रही हैं।ऑस्कर अवॉर्ड में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हुईं, किसे कौन सा अवॉर्ड मिला इस बारे में जानने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है मंगलवार को एक टेलीविजन क्रिटिक्स एसोसिएशन के शीतकालीन वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस टूर के दौरान की। हालांकि इस समारोह की मेजबानी की कमान  इस बार किसके हाथों में होगी इसकी घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

पूरी दुनियाभर में कोरोना महामारी के चलते कई कार्यक्रमों पर गहरा असर पड़ा। कई अवॉर्ड शोज भी रद्द कर दिए गए थे। एक तरफ जहां कोविड के बढ़ते केसेस को देखने के बाद कई अवॉर्ड शोज अपने फंक्शन्स की डेट आगे बढ़ा रहे हैं तो वहीं वॉल्ट डिज्नी कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा कि 27 मार्च को लॉस एंजलिस में ऑस्कर,सर्वोच्च फिल्म अवॉर्ड आयोजित करने की तैयारियां चल रही हैं।

ब्रिटिश एक्टर टॉम हॉलैंड के एक फैन ने उन्हें ये सुझाव दिया था कि उनकी फिल्म स्पाइडर मैन- नो वे होम को एक बड़ी सफलता मिली है। जिसके बाद उन्हें अपनी को-स्टार जेंडया के साथ इस शो को होस्ट करना चाहिए। टॉम हॉलैंड ने भी एक हॉलीवुड मीडिया बातचीत के दौरान इस शो को होस्ट करने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि, वो इस शो को होस्ट करना पसंद करेंगे। इस समारोह को अब तक जिमी किमेल, कॉमेडियन्स क्रिस रॉक और एलेन डीजेनेरस जैसे सितारे होस्ट कर चुके हैं। ऑस्कर के इस बार के नॉमिनेशन्स की घोषणा 8 फरवरी को होगी।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें