2022: उम्मीदवारों ने परीक्षा स्थगित करने की उठाई मांग स्थगित करने की मांग को लेकर एक ऑनलाइन याचिका चलाई जा रही है.

Facebook
X
WhatsApp

ग्रैजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग,  परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों ने इसे स्थगित करने की मांग की है. उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा  स्थगित करने की मांग को लेकर एक ऑनलाइन याचिका चलाई जा रही है, जिसमें अब तक 7000 उम्मीदवारों ने हस्ताक्षर किए हैं. उम्मीदवारों की मांग है कि कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए फिलहाल परीक्षा  स्थगित कर दी जाए.

गौरतलब है कि इस वर्ष गेट परीक्षा का आयोजन आईआईटी खड़गपुर द्वारा किया जा रहा है. जिसके लिए लगभग 8 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. आईआईटी खड़गपुर द्वारा परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं. परीक्षा 5, 6, 12 और 13 फरवरी को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. जिसमें पहले शिफ्ट सुबह 9:00 से 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी.

लेकिन परीक्षा को लेकर कई उम्मीदवारों का कहना है कि कोरोनावायरस का ओमीक्रॉन वेरिएंट कई राज्यों में गंभीर रूप से फैल गया है. ऐसे में अगर परीक्षा स्थगित नहीं की जाती है तो संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें