मिर्जापुर कोड़रा में स्थापित अस्थाई गौ संरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण

Facebook
X
WhatsApp

अंबेडकरनगर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन द्वारा नगर पालिका परिषद अकबरपुर के अंतर्गत मिर्जापुर कोड़रा में स्थापित अस्थाई गौ संरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पशुओं के खाने के लिए पशु आहार,चुनी ,चोकर,भूसा ,राइस ब्रांड ,हरा चारा की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था, रहने की व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लिया गया। गौ आश्रय स्थल पर भूसा, पशु आहार, हरा चारा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाया गया। पशु आश्रय स्थल पर तीन स्थानों पर अलाव जल रहा था। पशुओं की देखरेख हेतु दो सफाई कर्मी शिव प्रसाद तथा अतुल कुमार उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान दो पशु बीमार अवस्था में पाए गए। वहां पर उपस्थित सफाई कर्मचारी द्वारा अवगत कराया गया कि इनके इलाज के लिए डॉक्टर प्रतिदिन आते हैं। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि पशुओं को खाने के लिए जगह जगह छोटा ड्रम रखा जाए। जिससे पशुओं को चारा खाने में कोई दिक्कत न हो। निरीक्षण के दौरान मौके पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : अंजलि गोस्वामी

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें