रायबरेली : नालियों की नहीं होती सफाई, भरा कीचड़ मच्छरों का डेरा, बीमारी फैलने की आशंका

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली : गांव की नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। यही नहीं, जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। इससे लोगों को संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा सता रहा है। डलमऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत जाना मऊ में कि रसूलपुर गहरवारी में गंदगी से बज बजा रही है नालियां आपको बता दें कि सफाई कर्मचारी आवंटित होने के बावजूद भी गांव में गंदगी लगी रहती है लेकिन सफाई कर्मी है कि ध्यान देना भी मुनासिफ नहीं समझ रहे हैं .

आपको बता दें कि कई बार ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भी की लेकिन सफाई कर्मी है कि ध्यान ही नहीं दे रहे जिससे बीमारी का खतरा बढ़ रहा है देश में स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत गांव एवं शहरी क्षेत्रों को गंदगी से मुक्त साफ-स्वच्छ रखने के प्रति शासन द्वारा पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है, इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में बजबजाती नालियां सफाई व्यवस्था की पोल खोलती नजर आ रहीं हैं। ग्राम पंचायत रसूलपुर गहरवारी के अधिकतर मुहल्ला साफ-सफाई के मामले में फिसड्डे साबित हो रहे हैं। जहां गांव के मुख्य मार्ग कचराघर में तब्दील हो गए हैं नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, तो वहीं नालियों का गंदा पानी जो सड़क पर बाहन चालकों के लिये भी मुसीबत का सबब बन रहा है। अब तक कई वाहन सवार आवाजाही के दौरान फिसलन से चोटहिल हो चुके हैं।

बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधी इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज कर रहे है वही जब सर्व सफाई कर्मचारी से बात की गई तो सफाई कर्मचारी ने गैर जिम्मेदाराना रवैया से बात की और बताया है कि सिर्फ महीने में एक बार ही साफ सफाई की जाएगी और आपको एक बात और भी बता दें कि सफाई कर्मचारी आवंटित है लेकिन किसी दिहाड़ी को करके लाता है और वह साफ साफ सफाई करता है कई महीनों से साफ सफाई नहीं हो रही है जिससे संक्रमण का खतरा लोगों पर मंडरा रहा है

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें