लखनऊ : ट्रैफिक चालान से बचने के लिए लड़की ने लगाई ऐसी तरकीब कि पुलिस वाले भी हो गए हैरान

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया, जिसने पुलिस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया। दरअसल, यहां चालान से बचने के लिए एक युवती ने अपनी स्कूटी के नंबर प्लेट पर किसी दूसरी गाड़ी के नंबर को लगा रखा था। ऐसे में ठाकुरगंज पुलिस ने मामले में खुलासा करते हुए सफिया उर्फ अलीशा नाम की लड़की को धोखाधड़ी की गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले पर जानकारी देते हुए डीसीपी वेस्ट एस वर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी युवती ने ट्रैफिक चालान से बचने के लिए अपनी स्कूटी पर किसी दूसरी गाड़ी का नंबर लगा रखा था। ऐसे में जब भी उसके द्वारा नियम तोड़ा जाता तो ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान की ऑनलाइन रसीद व सूचना असली नंबर वाले वाहन स्वामी को भेज दी जाती थी।

डीसीपी वेस्ट ने आगे कहा कि, इस संबंध में जून, 2020 में लखनऊ ट्रैफिक पुलिस को थाना ठाकुरगंज के बालागंज निवासी रविंद्र कुमार ने शिकायत कर जानकारी दी थी। रविंद्र ने शिकायत में कहा था कि उनकी बेटी की स्कूटी घर पर ही खड़ी है, बावजूद इसके गाड़ी के ऑनलाइन चालान लगातार आ रहे थे।

मामला तब और बढ़ गया जब घर में खड़े वाहन के चालान की रकम एक लाख रूपये तक पहुंच गई। लिहाजा लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने रविंद्र की शिकायत पर अमल करते हुए सीसीटीवी फुटेज निकाला तो पूरे मामले का भंडाफोड़ हो गया। फुटेज में साफ हो गया कि आरोपी युवती ने शिकायतकर्ता की बेटी की स्कूटी का नंबर अपनी गाड़ी के नंबर प्लेट पर लगा रखा था।

मामले में खुलासे के बाद ठाकुरगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी की मदद से आरोपी युवती को ट्रैक कर लिया गया। इसके बाद आरोपी युवती को स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवती ने यह स्वीकार किया है कि वह दूसरी गाड़ी का नंबर अपनी स्कूटी की नंबर प्लेट पर उपयोग करती थी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें