2022: यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस का मेनिफेस्टो जारी, 20 लाख सरकारी नौकरी का वादा,

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव  के लिए कांग्रेस का युवा घोषणा-पत्र  जारी हो गया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज यानी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का युवा घोषणा पत्र जारी किया. ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ और टिकट बंटवारे में महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण देने के बाद कांग्रेस ने सरकारी नौकरियों से लेकर टीचरों की वैकेंसी तक का बड़ा वादा किया है.

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि देश और यूपी की समस्या हिंदुस्तान के हर युवा को मालूम है. कांग्रेस युवा मैनिफेस्टो जारी कर रही है. हम खोखले वायदे नही करते. यूपी के युवाओं से बात करके उनके विचार इस मैनिफेस्टो में डाला है. वहीं, प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश के हर जिले के युवाओं से बात की है. भर्ती विधान नाम इसलिए क्योंकि युवा के पास रोजगार की समस्या है. कांग्रेस पार्टी ने घोषण की है हम 20 लाख रोजगार दिलाएंगे. नौजवानों का जो भरोसा टूट गया रोजगार को लेकर, उसे हम कैसे निभाएं.

20 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी, जिसमें आठ लाख पद महिलाओं के लिए होंगे.
प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त 1.5 लाख पद भरे जाएंगे
स्टार्टअप के लिए 5,000 करोड़ रुपए का ‘सीड स्टार्ट उप फंड’, जिसमें 30 साल से कम उम्र के उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाएगी.
बेसिक शिक्षा क्षेत्र में 1 लाख प्रधानअध्यापक की कमी को पूरा किया जाएगा.

बता दें कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है. इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी. दूसरे चरण में 14 फरवरी को राज्य की 55 सीटों पर मतदान होगा. उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण में 60 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 60 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण में 57 सीटों पर और सात मार्च को सातवें चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा. वहीं यूपी चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे.2017 के चुनाव में बीजेपी ने यहां की 403 में से 325 सीटों पर जीत दर्ज की थी. सपा और कांग्रेस ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. सपा ने 47 और कांग्रेस ने 7 सीटें ही जीती थीं. मायावती की बसपा 19 सीटें जीतने में कामयाब रही थी. वहीं 4 सीटों पर अन्य का कब्जा हुआ था.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें